पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजनों को टिकट देना खुला परिवारवाद, पार्टी के पास नेताओं की कमी : समाज सत्ता
Jharkhand Assembly Election News : राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगे संगठन समाज सत्ता ने झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। समाज सत्ता ने आरोप लगाया है कि व्यक्तिवाद और परिवारवाद के विरोध का दिखावा करने वाली भाजपा में खुद ही व्यक्तिवाद और परिवारवाद चरम पर है।
बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने का बिगुल फूंका जा चुका है और साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच समाज सत्ता ने प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के ऊपर व्यक्तिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला किया है।
Jharkhand Assembly Election Latest News
प्रत्याशियों की सूची से ही पता चल रहा है सच
समाज सत्ता के संस्थापक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड के चुनावों के लिए भाजपा की ओर से जारी सूची में ही व्यक्तिवाद और परिवारवाद की पराकाष्ठा नजर आ रही है। भाजपा व्यक्तिवाद और परिवारवाद के खिलाफ होने का केवल दिखावा करती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिवाद और परिवारवाद पर हमेशा हमलावर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अक्सर इस बात को लेकर हमले करते रहे हैं। भाजपा सभी पार्टियों में चल रहे व्यक्तिवाद और परिवारवाद का मुद्दा उठाती रही है। लेकिन यह सब केवल एक ढकोसला है।
BJP List For Jharkhand Assembly Election
भाजपा ने की कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
डॉ. पाठक ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से उपेक्षित कर दिया है। रांची विधानसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर सीपी सिंह को टिकट देकर साबित कर दिया है कि उसके पास इस सीट के लिए कोई दूसरा युवा और होनहार चेहरा नहीं है। यही कारण है कि पार्टी के कई युवा नेताओं और पूर्व विधायकों ने पार्टी में अपना भविष्य न देखते हुए इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि सीपी सिंह पिछले कई दशकों से इस सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा के ऊपर व्यक्तिवाद का प्रभाव इतना हावी हो गया है कि पूरी पार्टी ही सीपी सिंह के सामने नतमस्तक हो गई है। अब भाजपा में युवा कर्मठ नेताओं का भविष्य खुलेआम दांव पर लगाया जा रहा है।
Samaaj Sattaa On Jharkhand Assembly Election
पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजनों को टिकट देना स्पष्ट परिवारवाद
समाज सत्ता के संस्थापक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि भाजपा ने व्यक्तिवाद के साथ ही परिवारवाद को भी खुलकर बढ़ावा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट देना स्पष्ट तौर पर परिवारवाद है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक राज्य के मौजूदा राज्यपाल और झारखंड के ही पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके रघुबर दास के परिजनों को भी उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। यह भी परिवारवाद का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा को अपने अन्य कार्यकर्ताओं में कोई ऐसा चेहरा नहीं मिला, जिसे उम्मीदवार बनाया जा सकता हो।
Jharkhand Assembly Election Update
बाबूलाल मरांडी को अपनी ही पार्टी से बगावत का ईनाम
डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि भाजपा ने तो अपनी ही पार्टी के साथ बगावत करने वाले और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री को भी बड़ा ईनाम देते हुए व्यक्तिवाद का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है। पिछले विधानसभा चुनाव तक भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक चुके मरांडी को पार्टी ने न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद का ताज दिया, बल्कि उन्हें आगामी चुनावों के लिए टिकट भी दे दिया है।
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से व्यक्तिवाद या परिवारवाद के खिलाफ दिया जाने वाला कोई भी बयान केवल हास्यास्पद है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के मुंह से इस तरह के बयान शोभा नहीं देते।
Jharkhand Assembly Election Candidates
पूरा वीडियो देखें:
भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाना है लक्ष्य
समाज सत्ता के बारे में बताते हुए डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि यह देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसका उद्देश्य शासन (सरकार) में समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है समाज के लिए, समाज के द्वारा, समाज का शासन।
उन्होंने कहा कि देश को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सबसे पहले भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाना होगा। एक ऐसा भारत, जो ‘जल, जंगल, जमीन, जीव और जगदीश’ की अवधारणा के अनुरूप हो। एक ऐसा भारत, जो आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, शक्तिशाली और स्वावलंबी बने। समाज सत्ता एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
-समाज सत्ता की ओर से
हमारा सहयोग करें:
अपने कार्यों और विचारों के साथ भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाने, मौजूदा राजनीति की दशा और दिशा सुधारने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध समाज सत्ता को अपना कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।
धन्यवाद।
क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।
Leave a Reply