Samaaj Sattaa

समाज के लिए, समाज के द्वारा, समाज का शासन

Inspiration And Leadership : प्रेरणा और नेतृत्व

समाज सत्ता के उद्देश्य:

Inspiration And Leadership : प्रेरणा और नेतृत्व

समाज के लिए, समाज के द्वारा, समाज का शासन

हमारी प्रेरणा – भारत माता

समाज सत्ता का स्पष्ट मत है कि हमारे लिए सर्वोत्तम प्रेरणा हमारी ‘भारत माता’ ही हैं। हमारे हर कार्य के पीछे भारत माता ही प्रेरणा स्रोत होती हैं और हमारा हर कार्य भारत माता को ही समर्पित है। भारत माता हर राष्ट्रवादी भारतीय के हृदय के साथ ही कण-कण में बसी हैं।

सामान्य तौर पर लोग किसी व्यक्ति को अपनी प्रेरणा समझते हैं। परंतु हर व्यक्ति में अपने गुण और अवगुण अवश्य समाहित होते हैं। यही कारण है कि समाज सत्ता ने ‘भारत माता’ को अपनी प्रेरणा का मुख्य स्रोत माना है क्योंकि यह एक ऐसी माता है, जिसमें मात्र गुण ही गुण हैं, कोई अवगुण नहीं।

साथ ही हमारा मानना है कि हर व्यक्ति की काया (देह) समय के साथ-साथ परिवर्तित होती है। उसके जीवन के विकास के विभिन्न चरण होते हैं और उसे शैशवावस्था, बाल्यावस्था (प्रारंभिक एवं मध्य बाल्यावस्था), किशोरावस्था और प्रौढ़ावस्था के बाद अंततः देह का त्याग करना पड़ता है, चाहे वह कितना भी महान क्यों न हो।

Inspiration And Leadership Of Samaaj Sattaa

इसके विपरीत, भारत माता सदैव एक समान रूप में ही एक देवी की भांति हमारे हृदय में बसती हैं। भारत माता अपनी हर संतान पर एक समान रूप से प्रेम लुटाती है और हर संसाधन समान रूप से उपलब्ध कराती है। भारत माता को “मां” समझने वाले हर व्यक्ति को मां का वात्सल्य रूपी प्रेम प्राप्त होता है, वह भी बिना किसी भेदभाव के।

यही कारण है कि भारत माता हम सभी राष्ट्रवादी भारतीयों के लिए सर्वोत्तम प्रेरणा स्रोत हैं। भारत माता जितनी ही समृद्ध और शक्तिशाली होंगी, उनकी संतानें भी उतनी ही समृद्ध और शक्तिशाली होंगी। हम भारत माता को उसका वास्तविक अखंड भारत वाला स्वरूप वापस लौटाने के लिए यथासंभव प्रयास में जुटे हैं।

भारत माता कौन और क्या हैं? क्या भारत माता वास्तव में कोई साक्षात् देवी हैं या मात्र एक कोरी कल्पना? ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने वाले हर व्यक्ति के साथ ही अन्य लोगों के मन में भी इस तरह के प्रश्न उठते रहते हैं। इसका सरल सा उत्तर यह है कि इस देश में निवास करने वाले हर प्राणी के लिए यह भूमि उसकी माता है, अर्थात् धरती माता।

धरती माता यानी जन्मभूमि, कर्मभूमि। यही मां भारती है, अर्थात् हम सभी के लिए भारत माता। वह भारत माता, जिसकी भूमि को देवताओं ने भी स्वर्ग से महान बताया है – जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। इसलिए हम सभी भारतवासियों के लिए, चाहे वे किसी भी पंथ, संप्रदाय अथवा जाति के हों, यह धरती हमारी माता है, यही मां भारती है और यही भारत माता है। यही भारत माता हमारी प्रेरणा का मुख्य स्रोत हैं।


Sunita Pathak - Samaaj Sattaa
Sunita Pathak

सुनीता पाठक
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष
ईमेल: SuniitaPathak@gmail.com
मोबाइल: 9102159969


Dr. Vivek Pathak - Sanaatan Swabhiman Party
Dr. Vivek Pathak

डॉ. विवेक पाठक
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष
सनातन स्वाभिमान पार्टी
ईमेल: Dr.Viivek@gmail.com
मोबाइल: 8709191090


Inspiration And Leadership In The Country

देश के विभिन्न प्रदेशों में समाज सत्ता की पहुंच तेजी से बढ़ती जा रही है। समाज के नागरिकों के साथ ही विभिन्न समाज सेवी संगठनों और समाज सेवकों ने समाज सत्ता के विचारों, दृष्टिकोण और उद्देश्यों का खुले हृदय से स्वागत भी किया है और अपने-अपने क्षेत्रों में समाज सत्ता की विचारधारा के अनुरूप कार्य शुरू भी कर दिया है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज सत्ता को व्यापक जन समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। अनेक समाज सेवकों और समाज सुधारकों ने समाज सत्ता से जुड़कर इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और वर्तमान की निरंकुश राज सत्ता के ऊपर समाज सत्ता का अंकुश लगाने के लिए आगे आने की इच्छा जताई है।

शीघ्र ही देश के विभिन्न प्रदेशों की राज्य इकाइयों का गठन करने की तैयारी भी चल रही है। आशा है कि समाज सत्ता के पदाधिकारियों की सूची में आपको शीघ्र ही कई नए नाम देखने को मिलेंगे।


यह भी पढ़ें: समाज सत्ता के उद्देश्य


हमारा सहयोग करें:

अपने कार्यों और विचारों के साथ भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाने, मौजूदा राजनीति की दशा और दिशा सुधारने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध समाज सत्ता को अपना कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

Paytm SP Samaaj Sattaa

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।