Samaaj Sattaa

समाज के लिए, समाज के द्वारा, समाज का शासन

कोलकाता रेप मर्डर केस पर समाज सत्ता का ममता सरकार पर तीखा हमला! न्याय मिलने की बात पर भी जताया संदेह

Kolkata Rape Murder Case पर समाज सत्ता का ममता सरकार पर हमला!

Delhi News : समाज सत्ता ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और दरिंदगी (Kolkata Rape Murder) की घटना पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया है। संगठन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में फैली अराजकता और उसे मिल रहे संरक्षण के कारण इस तरह की घृणित घटना सामने आई है।

समाज सत्ता के संस्थापक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक महिला खुद ही मुख्यमंत्री भी हैं, लेकिन वे अपने राज्य में महिलाओं के प्रति हो रही दरिंदगी को रोकने में पूरी तरह से नाकाम हैं। इसके बजाय वे खुद रैली निकालकर एक नया ड्रामा कर रही हैं।

Kolkata Rape Murder News

डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होकर महिला के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोक नहीं सकतीं और घटना के बाद घड़ियाली आंसू बहाते हुए सड़क पर निकल रही हैं। आज सभी को अपनी-अपनी राजनीति चमकाने का ध्यान है, लेकिन डॉक्टर बिटिया को न्याय दिलाने के नाम पर केवल नौटंकी हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज बलात्कार और दरिंदगी का शिकार हो चुकी उस डॉक्टर बिटिया को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों के रवैये को देखकर लगता नहीं है कि उस डॉक्टर बिटिया को न्याय मिल भी सकेगा।

Samaaj Sattaa On Kolkata Rape Murder

समाज सत्ता के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि इस घटना के बाद एक व्यक्ति को आरोपी बताते हुए पकड़ लिया गया और उससे गुनाह कबूलवाया जाएगा, उसका तरह-तरह का टेस्ट होगा, परंतु यह सब इस मामले को दबाने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने ऐसे मुद्दे पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों में से कोई भी डॉक्टर बिटिया को न्याय दिलाने का इरादा नहीं रखता है, बस सभी को अपनी राजनीति की चिंता है। आखिर ऐसा कौन सा मामला है, जिसे पश्चिम बंगाल सरकार छिपाना चाहती है।

पूरा वीडियो देखें:

Kolkata Rape Murder News In Hindi

डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां नारी की पूजा होती, उसे शक्ति का स्वरूप समझा जाता है। लेकिन आज की राजनीति ने नारी को अबला और कमजोर बना दिया है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने नारी को भोग-उपभोग की वस्तु बनाकर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि आज के राजनेता केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए लाशों पर राजनीति करते हैं, रोटियां सेंकते हैं, लेकिन अब इस तरह की घृणित और गिरी हुई राजनीति को बदलने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि समाज सत्ता धीरे-धीरे पूरे देश में लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही देश की स्थिति में परिवर्तन दिखाई देगा।

Kolkata Rape Murder – Samaaj Sattaa Asks Mamata

समाज सत्ता के बारे में बताते हुए डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि यह देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसका उद्देश्य शासन (सरकार) में समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है समाज के लिए, समाज के द्वारा, समाज का शासन।

उन्होंने कहा कि देश को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सबसे पहले भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाना होगा। एक ऐसा भारत, जो ‘जल, जंगल, जमीन, जीव और जगदीश’ की अवधारणा के अनुरूप हो। एक ऐसा भारत, जो आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, शक्तिशाली और स्वावलंबी बने। समाज सत्ता एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

-समाज सत्ता की ओर से


हमारा सहयोग करें:

अपने कार्यों और विचारों के साथ भारत को वास्तव में ‘भारत’ बनाने, मौजूदा राजनीति की दशा और दिशा सुधारने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध समाज सत्ता को अपना कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

Paytm SP Samaaj Sattaa

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *